खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
06-Jul-2023 06:27 PM
By AJIT
JEHANABAD: नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद रत्नेश सदा पहली बार जहानाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान मंत्री जी पत्रकार के सवालों के जाल में फंस गये। हल्की अंग्रेजी भाषा को भी वो नहीं समझ पाए। जब उन्हें हल्की अंग्रेजी शब्द इंस्ट्रक्शन और रिव्यू का भी हिंदी अर्थ समझ में नहीं आया तो तत्काल कैमरा बंद करने का आदेश दे दिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मंत्री जी को जब पत्रकार का सवाल समझ में नहीं आया तो वो कैसे कैमरा बंद करने की बात कर रहे हैं। लेकिन तभी आस-पास के लोगों ने उन्हें इंस्ट्रक्शन और रिव्यू मीटिंग शब्द का हिन्दी अर्थ बताया तब जाकर मंत्री रत्नेश सदा सवाल समझ पाए। और फिर इस सवाल का उन्होंने जवाब दिया।
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में हम पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के मंत्री पद छोड़ने के बाद रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया था उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह मिली। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रत्नेश सदा पहली बार जहानाबाद आए थे। जहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों ने भी जहानाबाद पहुंचने पर रत्नेश सदा का स्वागत किया।