मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Jul-2023 09:24 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: विज्ञान के इस दौर में आज भी लोग अंधविश्वास के जाल में फंसकर अपनी जान गवां रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां एक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। इसके बाद गांव में अंधविश्वास का खेल शुरू हो गया और झाड़ फूंक के चक्कर में युवक की जान चली गई। घटना बगहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव की है।
दरअसल, तमकुहा गांव निवासी आयोध्या प्रजापति का बेटा भोले प्रजापति मिट्टी का बर्तन रखने के लिए अपने ही घर में बास का मचान बना रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद परिवार वाले झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए। इससे पहले परिजन भोले प्रजापति को लेकर उत्तर प्रदेश के पडरौना जिला अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बावजूद इसके परिजन युवक को मृत मानने के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार को मौत होने के बाद शुक्रवार की सुबह युवक को जिंदा करने के लिए झाड़ फूंक चलता रहा लेकिन वह नहीं उठा। जब युवक के शरीर से बदबू आने लगी तो केले के खम्भ पर रखकर शव गंडक नदी में प्रभावित कर दिया गया।
परिजनों का मानना है कि इस तरह करने से नदी में शव बहते हुए जाएगी। इस दरमियान कोई झाड़-फूंक करने वाला देख लेगा तो मृत युवक को जिंदा कर देगा। जिस केले के खंभों पर युवक को रहकर पानी में बहाया गया है उस पर वकायदे युवक का पता एक पेपर पर लिखकर लेमिनेशन कर लगा दिया गया है। ताकि कोई जिंदा करें तो फिर उसे घर तक छोड़ जाए। पंचायत के मुखिया फारुख अंसारी ने बताया कि साप काटने से युवक की मौत हो चुकी हैं, फिर भी परिजन झाड़ फूक के चक्कर में पड़े रहे।