सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
27-Oct-2022 03:52 PM
PATNA: नीतीश कुमार ने आज साफ कर दिया कि वे विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव के उम्मीदवारों का प्रचार करने नहीं जायेंगे. नीतीश कुमार ने मोकामा के साथ साथ गोपालगंज में हो रहे उप चुनाव में प्रचार में जाने से इंकार कर दिया है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राजद के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
क्या बोले नीतीश बोले?
नीतीश कुमार आज चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने पटना के गर्दनीबाग पहुंचे थे. वहां मीडिया ने पूछा कि क्या मोकामा में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं. नीतीश बोले-उसके लिए आप लोग क्यों चर्चा कर रहे हैं. अभी तो हमको चोट लगी हुई है. वह ठीक हो जायेगा तब न कुछ सोचेंगे. नीतीश कुमार ने कहा-हमारी पार्टी के सब लोग तो जा रही है. वह सब मैंने कर दिया है।
बता दें कि पहले ये घोषणा की गयी थी कि नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार करने जायेंगे. उनके साथ तेजस्वी यादव औऱ जीतन राम मांझी भी रहेंगे. लेकिन एक दिन पहले ही यानि 26 अक्टूबर को नीतीश कुमार ने मीडिया के बगैर पूछे ये बताया कि उनके पेट में चोट लगी हुई है. नीतीश कुमार ने खुद ही मीडिया के सामने अपना कुर्ता उठा कर पेट दिखाया, जिस पर बैंडेज लगा था. नीतीश कुमार ने कहा कि पेट में चोट लगने के कारण वे गाड़ी की अगली सीट पर नहीं बैठ पा रहे हैं क्योंकि वहां बेल्ट लगाना पड़ता है. वे गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ कर घूम रहे हैं।
क्या फंस गये हैं राजद के उम्मीदवार?
उधर सियासी गलियारे में अलग ही चर्चा हो रही है. चर्चा ये है कि मोकामा औऱ गोपालगंज दोनों विधानसभा क्षेत्र में राजद के उम्मीदवार फंस गये हैं. मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. दरअसल अनंत सिंह को घर में एके-47 बरामद होने के मामले में सजा हुई है इसलिए उऩकी सीट खाली हुई है. अनंत सिंह औऱ उनका पुरा कुनबा लगातार ये कहता रहा है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह ने उनके घर में हथियार रखवा कर गलत केस में उन्हें फंसाया है. अब अनंत सिंह की पत्नी नीतीश कुमार और ललन सिंह के समर्थन से ही चुनाव लड़ रही हैं. उन्हें कई जगह पर तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि मोकामा में उप चुनाव क्यों हो रहा है. किसके कारण अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को इसका जवाब नहीं सूझ रहा है।
फजीहत तो जेडीयू नेताओं की भी हो रही है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 2019 से ही लगातार मोकामा में जाकर ये एलान करते रहे हैं कि वे अनंत सिंह का आतंक राज खत्म करके ही मानेंगे. ललन सिंह लगातार कहते रहे हैं कि वे स्वाभिमान की लड़ाई लड रहे हैं. वही ललन सिंह अब अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में जनसंपर्क करने मैदान में उतरे हैं. इस दौरान मोकामा में उन्हें तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. बुधवार को ही उनसे पूछा गया कि आत्मसम्मान की लडाई का क्या हुआ. ललन सिंह बगैर जवाब दिये वहां से निकल लिये।