बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
03-Jan-2021 08:08 AM
PATNA : मोकामा के आरजेडी विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एके-47 बरामदगी के मामले में एसपी लिपि सिंह की गवाही टल गई है. शनिवार को इस मामले समेत दो मामलों में अनंत सिंह की कोर्ट के अंदर पेशी हुई लेकिन एसपी लिपि सिंह की गवाही नहीं हो सकी.
शनिवार को विधायक अनंत सिंह को बेऊर जेल से लाकर एमपी एमएलए कोर्ट में दो अलग-अलग मामलों में पेश किया गया. पहला मामला पटना के सचिवालय थाना इलाके से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला बाढ़ थाने से एमपी एमएलए कोर्ट में एके-47 की बरामदगी के मामले में अभियोजन की तरफ से एसपी लिपि सिंह की गवाही नहीं हो सकी. दरअसल इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष विशेष कोर्ट के जज विपुल सिन्हा का तबादला हो गया है.
विशेष कोर्ट के जज विपुल सिन्हा का तबादला कटिहार हो गया है. अब इस मामले में गवाही के लिए 4 जनवरी की तारीख तय की गई है. सोमवार को इस मामले में एक बार फिर से सुनवाई होगी. जज विपुल सिन्हा की जगह शनिवार को एडीजे प्रजेश कुमार को स्पेशल कोर्ट का प्रभार दिया गया है.