समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
15-Jul-2024 10:07 AM
By First Bihar
MUMBAI: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने ‘अंबानी की शादी में बम’ लिखकर सनसनी फैला दी थी। शादी के संपन्न होने के बाद पुलिस ने अब उस शख्स की तलाश तेज कर दी है।
शादी के दौरान बम की धमकी की जानकारी एक सोशल मीडिया यूजर ने मुंबई पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस एक्शन में आ गई है। एक्स पर @FFSFIR नाम के यूजर ने पोस्ट में लिखा था कि, “मेरे दिमाग में एक बेहद शर्मनाक ख्याल आया है। अगर अंबानी की शादी में एक बम आ जाए तो आधी दुनिया इधर से उधर हो जाएगी। कई अरब डॉलर सिर्फ एक पिन कोड में..”। इस पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस की टीम एलर्ट हो गई है।
पुलिस ने फिलहाल केस तो दर्ज नहीं किया है लेकिन पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश तेज कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसके पीछे का मकसद क्या था। पुलिस ने इस पोस्ट के बाद अनंद-राधिका के वेडिंग वेन्यू और उसके आसपास की सुरक्षा को सख्त कर दिया था। इसके अलावा रिसेप्शन वाली जगह पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मैसेज को हॉक्स के तौर पर लिया गया है लेकिन पुलिस की सोशल मीडिया टीम इसकी छानबीन कर रही है।
बता दें कि बीते 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की शाही शादी धूमधाम से संपन्न हो गई है। देश और विदेश से आए सैकड़ों मेहमान इस शाही शादी के हिस्सा बने हैं। शादी में फिल्म जगत के अलावा, नेता, क्रिकेटर समेत सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए थे। शादी के दूसरे दिन 13 जुलाई को पीएम मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की रिसेफ्शन पार्टी में पहुंचे थे और वर-वधू को आशीर्वाद किया था।