अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Feb-2023 04:02 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। घर में मेहमानों का जुटान होने लगा है और विभिन्न दलों के नेता शुभकामना देने के लिए आनंद मोहन के घर पहुंच रहे हैं। रविवार को बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आनंद मोहन के आवास पहुंचे और उन्हें बेटी की शादी की शुभकामनाएं दी। सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर मुलाकात की जानकारी दी है। पहली तस्वीर में सुशील मोदी और आनंद मोहन गले मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में सुशील मोदी के साथ आनंद मोहन का पूरा परिवार बैठा नजर आ रहा है।
दरअसल, पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की 15 फरवरी को शादी होनी है, शुक्रवार को मुंगेर में सुरभि का तिलक हुआ था। सुरभि आनंद की शादी राजहंस सिंह से हो रही है। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आनंद मोहन को दो किस्तो में 15-15 दिन की पैरोल मिली है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच सुशील मोदी रविवार को आनंद मोहन के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात की। इससे पहले सुरभि की सगाई हुई थी जिसमें भी बिहार के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
बता दें कि गोपालगंज के तात्कालीन डीएम जी कृष्णनैय्या हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। इससे पहले बेटी की सगाई में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल मिली थी। अब बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल मिली है।पिछले दिनों जेल से निकलने के बाद आनंद मोहन ने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी रिहाई हो जाएगी। वहीं आनंद मोहन की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश ने भी पिछले दिनों पटना में आयोजित क्षत्रियों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि हम कोशिश कर रहे हैं, घबराइए नहीं।
