ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / news / आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कल होगी बड़ी बैठक, कानून में संशोधन...

आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कल होगी बड़ी बैठक, कानून में संशोधन के बाद अब आगे की प्रक्रिया जानें

16-Apr-2023 09:25 AM

By First Bihar

PATNA : पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन अब जेल से बाहर आ सकते हैं। बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम-481(i) (क) में संशोधन किया गया। इसके बाद अब   सोमवार को आनंद मोहन के लिए एक अहम बैठक हो सकती है। जिसके बाद पूर्व सांसद की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 


दरअसल, बिहार सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के बाद सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में ये आनंद मोहन के सजा की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही यह तय किया जाएगा कि, आनंद मोहन बाकी सजा को लेकर समीक्षा की जानी है। इस बैठक में जो भी फैसला आएगा उसे हाइयर समिति को भेजा जाएगा।  इन प्रक्रिया के बाद ही आनंद मोहन की रिहाई पर फैसला होगा। 


मालूम हो कि, पूर्व सांसद आनंद मोहन गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में हैं। 5 दिसंबर 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम को भीड़ ने पीटा था और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आनंद मोहन पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था। जिसके बाद पटना हाइकोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी थी। हालांकि, बाद में इसे उम्रकैद में बदला गया था। जबकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सजा कम करने की अपील खारिज कर दी थी। 


आपको बताते चलें कि, काम पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या के लिए कठोर सजा का प्रावधान है। आनंद मोहन हत्या मामले में 14 साल की कारावास पूरी कर चुके हैं। वहीं हाल में ही जब पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए आनंद मोहन को बेल दिया गया तो प्रदेश में एक बड़े खेमे के अंदर से आनंद मोहन को रिहा करने की मांग उठने लगी थी। इसे लेकर सियासी माहौल भी गरमाया रहा था। अब आनंद मोहन के समर्थक व उनके परिवारजन रिहाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।