ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

03-Mar-2024 10:21 PM

By First Bihar

DESK: गोपालगंज के तत्कालीन DM जी. कृष्णैया की हत्या मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में दी गई छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिवंगत अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ कल सुनवाई करेगी।


गौरतलब है कि 1994 में तेलंगाना निवासी गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी.कृष्णैया की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी गाड़ी मुजफ्फरपुर में गैंगस्टर छोटन शुक्ला की शव यात्रा से आगे निकलने की कोशिश की थी। आनंद मोहन उस समय विधायक थे और छोटन शुक्ला की शव यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। 


आनंद मोहन पर भीड़ को गोपालगंज डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाने का आरोप था। आनंद मोहन इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे थे। 14 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें पिछले साल सहरसा जेल से रिहा किया गया था। बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की साल 1994 में हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप बाहुबली नेता आनंद मोहन पर लगा था। जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने आनंद मोहन को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में पटना हाईकोर्ट ने इस फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।


उधर, साल 2023 के अप्रैल महीने में बिहार सरकार ने आनंद मोहन को रिहा करने का फैसला किया। सरकार ने 14 साल जेल में बिताने को आधार मानकर आनंद मोहन को रिहा कर दिया था. जिसका दिवंगत आईपीएस जी कृष्णैया के परिवार ने विरोध किया। गोपालगंज के तत्कालीन DM जी. कृष्णैया की हत्या मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में दी गई छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।