ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर चला रहा था हथियारों का अवैध कारोबार, इस तरह खुला राज

26-Nov-2022 01:00 PM

MUNGER : हथियारों की मंडी के नाम से प्रचलित बिहार का मुंगेर में भी अवैध कारोबार करने वाले लोग काफी आधुनिक हो गए हैं। पिछले दिनों जब से ऑनलाइन का चल बढ़ा और लोगों द्वारा हर चीज़ को ऑनलाइन ढूंढा जाने लगा तो ये लोग भी ऑनलाइन खरीद- बिक्री का नया खेल शुरू कर दिए। ये लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट खोल इसके जरिए अपना यह अवैध कारोबार करने लगे। 


दरअसल, अब जमाना काफी हाईटेक हो गया है। आजकल पूरा का पूरा बाजार ऑनलाइन मार्केटिंग पे टिक गया है, जहां  कपड़े से ले कर आभूषण और इलेक्ट्रिक सामान के साथ घर के सब्जी तक ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से मंगाने का एक नया चलन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब मुंगेर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री ऑनलाइन मोड में ज्यादा हो रही है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब दिल्ली में एक युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ। 


दिल्ली में गिरफ्तार हथियार तस्कर अभिषेक भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह इस धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। उसके साथी मुंगेर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट बनाकर हथियार की प्रदर्शनी करता है। जिसमें उन लोगों के द्वारा एक से बढ़कर एक महंगी और हाईटेक हथियार की तस्वीर और वीडियो डालकर अवैध हथियार की खरीदारी करने वाले लोगों को इसका सैंपल दिखाया जाता है। जिसमें यह भी लिखा जाता है कि, यदि आपको लेना हो तो कॉन्टेक्ट करें। ताकि लोग उसे देख सकें और ऑनलाइन ऑर्डर करें जिसके बाद हथियारों की ऑफ लाइन डिलिवरी की जाती है। इसको लेकर पैसे की डिलीवरी ऑनलाइन पे फोन एवं गूगल पे के जरिए किया जाता है।


इधर, अभी भी इस ग्रुप का संचालन कहां से हो रहा है, कौन इसे संचालित कर रहा है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मुंगेर पुलिस के पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है कि ऐसा कोई ऑनलाइन पोर्टल है जिससे हथियारों की खरीदारी हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा जांच करायी जाएगी।