ब्रेकिंग न्यूज़

न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में तेज हुई कार्रवाई, दिल्ली पुलिस इन लोगों को भेजेगी नोटिस

30-Apr-2024 07:32 AM

By First Bihar

DELHI : केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। फर्जी वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है। वहीं इस मामले में असम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है, जिन्होंने फेक वीडियो को शेयर किया था।


दरअसल, सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल एडिटेट वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह कथित तौर पर एससी-एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बीते 28 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। अमित शाह के फेक वीडियो को वायरल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है और कहा है कि वह अपना फोन साथ लेकर आएं। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था। जबकि तेलंगाना कांग्रेस के ऑफिसियल अकाउंट और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है। फेक वीडियो शेयर करने वाले कुछ कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य लोगों को भी दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किया जाएगा।


अब दिल्ली पुलिस उन सभी लोगों को नोटिस भेजेगी, जिन लोगों ने एडिटेड वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। दिल्ली पुलिस ने एक टीम बनाई है, जो उन तमाम सोशल मीडिया हैंडलरों की पहचान कर रही है, जिन्होंने फेक वीडियो को पोस्ट शेयर किया है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही वीडियो को जेनरेट करने वाले और सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले की पहचान कर ली जाएगी।