खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Jul-2023 02:22 PM
By FIRST BIHAR
DESK: शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद नागमणि ने ऐलान किया है कि उनकी शोषित इंकलाब पार्टी जल्द ही एनडीए का हिस्सा होगी।
नागमणि ने कहा कि एनडीए को मजबूत बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। नीतीश-लालू जैसे बड़े भाई और छोटे भाई के शासन से लोग हैरान और परेशान हैं। बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। बिहार की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
अब बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी साथ ही देश का नेतृत्व भी एनडीए करेगा। एनडीए में जाने का नागमणि के फैसले ने लव-कुश समीकरण पर चोट किया है। वही बीजेपी ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के वोटबैंक पर कब्जा कर लिया है।
गौरतलब है कि बिहार के क्रांतिकारी नेता दिवंगत जगदेव प्रसाद के बेटे नागमणि कुशवाहा पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी कुर्मी और कोइरी समाज के वोटरों पर अच्छी पकड़ है। यू कहें कि लव-कुश समीकरण पर उनकी इस पकड़ को लेकर ही वे एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं.