पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-Apr-2020 11:23 AM
PATNA : जेडीयू नेता अजय आलोक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई में भारत को अमेरिका की मदद जरूर करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि अमेरिका ने दवा के लिए भारत से निवेदन किया है न कि कोई धमकी दी है।
जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर भारत के पास अपने लोगों की ज़रूरत के अलावा पर्याप्त मात्रा में HCQ उपलब्ध हैं तो इसे अन्य देशों में ज़रूर देना चाहिए । मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई हैं ये और G20 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एलान किया था पूरा विश्व एक हो के इससे लड़ेगा । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने निवेदन किया हैं धमकी नहीं दी।
अगर भारत के पास अपने लोगों की ज़रूरत के अलावा पर्याप्त मात्रा में HCQ उपलब्ध हैं तो इसे अन्य देशों में ज़रूर देना चाहिए । मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई हैं ये और G 20 में @narendramodi जी ने एलान किया था पूरा विश्व एक हो के इससे लड़ेगा । @potus ने निवेदन किया हैं धमकी नहीं दी
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) April 7, 2020
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की मांग की है जिससे की अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज संभव हो सके।ट्रंप ने व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्क फोर्स ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर हुई बात के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका भेजने के लिए कहा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विषय पर अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कई देशों के समकक्षों से बात की थी।
लेकिन अब ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत हाइड्रो-ऑक्सी-क्लोरोक्विन के निर्यात से प्रतिबंध नहीं हटाता है तो वो भी जवाबी कार्रवाई करेंगे।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''मुझे भारत का यह फैसला पसंद नहीं है। मुझे पता है कि भारत ने अन्य देशों के लिए इसे रोक दिया। भारत और अमेरिका के संबंध कई सालों से बेहतरीन हैं। व्यापार से दोनों ही देशों को लाभ हुआ है। इसलिए मुझे आश्चर्य है कि यह उनका निर्णय है।’’ट्रंप ने आगे कहा, ''मेरी रविवार सुबह इंडिया में बात हुई थी। मैंने अमेरिका में मलेरिया की दवा आपूर्ति को अनुमति देने की सराहना की। साथ ही कहा कि अगर इसकी अनुमति भारत नहीं देता है तो यह ठीक नहीं होगा। ’’अब भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है और कहा है कि पहले भारत में इसकी जरूरतों और स्टॉक को परखा गया है और उसी के बाद सर्वाधिक प्रभावित देशों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है।
गौरतलब है किदुनियाभर में कोरोनावायरस से 13 लाख 46 हजार 555 लोग संक्रमित हैं। इससे 74 हजार 693 की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 78 हजार 695 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में शटडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।