ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / अमेरिका ने कश्मीर को बताया द्विपक्षीय मसला, ट्रंप ने अब मध्यस्थता से किया...

अमेरिका ने कश्मीर को बताया द्विपक्षीय मसला, ट्रंप ने अब मध्यस्थता से किया इनकार

13-Aug-2019 11:08 AM

By 13

DESK: कश्मीर के मसले पर अमेरिका ने अपना रूख पूरी तरह से साफ कर दिया है. अमेरिका ने कश्मीर के मसले को भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला बताया है. इस मसले पर अब अमेरिका इसमें कोई दखल नहीं देगा. अमेरिका ने मध्यस्थता करने से साफ इंकार कर दिया है. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने कहा है कि ‘अमेरिका अपनी पुरानी नीति पर चलना चाहता है. अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करें.’ राजदूत हर्षवर्धन ने कहा कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान मध्यस्थता चाहते हैं तो वे मध्यस्थता कर सकते हैं. लेकिन भारत का रुख साफ है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, जिस पर फैसला केवल दोनों देश कर सकते हैं.’ आपको बता दें कि भारत का स्टैंड कश्मीर पर हमेशा से क्लीयर रहा है. भारत के लिए कश्मीर एक आंतरिक मुद्दा है, जिस पर किसी तीसरे देश की दखल स्वीकार नहीं की जाएगी.