BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 10:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक एंबुलेंस चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में की गई है। वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे। यह घटना बीती रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आसपास की है।
बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के पीछे वाले गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई और मारपीट की। इस दौरान विनय कुमार दास जब भागने बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी गई। इलाज के क्रम में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रात में 9 बजकर 40 मिनट के आसपास सूचना मिली कि पीएमसीएच के पीछे वाले गेट पर मरीन ड्राइव के किनारे जहां सभी एंबुलेंस खड़ी रहती है वहां एक एंबुलेंस चालक को गोली मार दी गई है। मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में हुई है जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे।
इस घटना को लेकर टाउन डाउन एसडीपीओ ने कहा कि विनय कुमार पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में रहते थे. उनकी खुद की एंबुलेंस थी और खुद चलाया करते थे। उन्होंने कहा कि पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बाइक सवार दो बदमाश आए और विनय कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। जब विनय कुमार भागने लगे तो पीछे से दो गोली उन पर फायरिंग की गई। इसके बाद बदमाश मरीन ड्राइव की ओर से फरार हो गए। विनय कुमार को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में मौत हो गई।
इधर, घटना के पीछे क्या कुछ विवाद है इस पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी पीएमसीएच में एंबुलेंस लगाने को लेकर या सवारी चढ़ाने को लेकर चालकों में विवाद होता रहा है। कई बार लड़ाई-झगड़ा हुआ है। अभी तक पूर्ण रूप से घटना के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एंबुलेंस चालकों में कुछ विवाद हुआ होगा। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।