ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

ट्रेन की छत के ऊपर सोया शख्स, बुलेट की रफ्तार से पहुंचा दानापुर से आरा स्टेशन

21-Aug-2019 07:19 PM

By 7

ARA : भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक शख्स ट्रेन की छत के ऊपर सवार होकर दानापुर से आरा पहुंच गया. आरा स्टेशन पर उसे ट्रेन की छत से उतारने में RPF के पसीने छूट गए. ट्रेन करीब 40 मिनट से ज्यादा आरा स्टेशन पर रूकी रही. प्रशासन ने जैसे तैसे बड़ी मशक्कत से उसे आरा स्टेशन पर उतारा. आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी संख्या 19064 अप दानापुर-उधना एक्सप्रेस जैसे ही पहुंची, लोगों का होश उड़ गया. एक्सप्रेस ट्रेन के AC A1 के छत पर सोये शख्स को देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शख्स को देखते ही यात्रियों ने फौरन आरा आरपीएफ को इसकी सूचना दी. RPF ने तत्काल अप लाइन की बिजली को काट दिया. उसके बाद सीढ़ी की सहायता से उसे नीचे उतारा गया. मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर-उधना साप्ताहिक ट्रेन जैसे ही आरा रेलवे पूर्वी गुमटी पार कर रही थी तो गेटमैन बिनोद कुमार ने शख्स को देखा. बता दें कि गाड़ी संख्या 19064 अप दानापुर-उधना एक्सप्रेस नॉन स्टॉप दानापुर से आरा पहुंचती है. आरा स्टेशन पर 05:21 में पहुंची थी. शख्स को उतारने के बाद 06:06 में ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन की बोगी के छत पर चढ़ा शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट