ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / एलन मस्क ने कर दिया ऐलान, अब Twitter यानी X चलाने के लिए...

एलन मस्क ने कर दिया ऐलान, अब Twitter यानी X चलाने के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे

18-Oct-2023 10:33 AM

By First Bihar

DESK : ट्विटर यानी X के मालिक एलन मस्क ने ऐलान कर दिया है कि अब इसके यूजर को  ट्टीट करने या पोस्ट डालने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे। अब  बिना पैसे दिए अगर आप X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आप सिर्फ ट्वीट पढ़ पाएंगे। अगर आपको अपनी पोस्ट, फोटो या वीडियो डालनी है तो आपको पेड प्लान लेना ही पड़ेगा। 


दरअसल, एलन मस्क ने बताया है कि ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए सालाना 1 डॉलर यानी लगभग 83 रुपये की फीस ली जाएगी। फिलहाल इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड और फिलीपीन्स से की गई है। अनुमान है कि जल्द है कि पूरी दुनिया में X का इस्तेमाल करने के लिए यही प्लान काम करेगा। इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक के लिए पेड प्लान शुरू किया था। इसके बाद ट्वीट करने के लिए भी फीस देने का प्लान शुरू कर दिया है। 


मस्क का कहना है कि इससे बॉट अकाउंट्स पर रोक लगाई जा सकेगी।न्यूजीलैंड और फिलीपीन्स से शुरू की गई इस सर्विस से लिए सालाना 1 डॉलर की फीस देनी होगी। यह प्लान कंपनी के 'Not a Bot' प्रोग्राम का हिस्सा है। मस्क का कहना है कि इस प्लान को लेने वाले यूजर्स ये साबित कर देंगे कि वे बॉट अकाउंट नहीं है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि नए देशों में वेब यूजर्स को अपने X अकाउंट के लिए अपना फोन नंबर वेरिफाई करना जरूरी होगा। 


आपको बताते चलें कि, X ने एक पोस्ट में कहा है कि स्पैम और बॉट ऐक्टिविटी को कम करने के लिए यह बेहद जरूरी कदम है। एलन मस्क के ऐलान यह स्पष्ट है कि अगर आप सालाना 1 डॉलर की फीस नहीं देते हैं तो आप सिर्फ 'रीड ओनली' सेक्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी इस प्रोग्राम में आप ट्वीट को पढ़ तो सकते हैं लेकिन अपना ट्वीट नहीं कर सकते। इससे पहले, एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को इम्प्रेशन के आधार पर पैसे देने भी शुरू कर दिए हैं।