बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
17-Nov-2019 06:04 PM
JAMSHEDPUR: झारखंड के सीएम रघुवर दास और मंत्री सरयू राय सोमवार से आमने-सामने होंगे. दोनों एक दूसरे के खिलाफ नामांकन करेंगे और एक दूसरे को चुनौती देंगे. सोमवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है. दोनों नेता एक दूसरे को हराने के लिए जी जान लगा देंगे. क्योंकि दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.
भारी संख्या में सुरक्षा बल रहेंगे मौजूद
नामांकन के दौरान उपायुक्त और एसडीओ कार्यालय में भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे. इस दौरान कोई परेशानी न हो इसको लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा. प्रशासन दोनों के समर्थकों में टक्कर की संभावना को लेकर पहले से ही सतर्क है.
सरयू निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. राय ने का है कि जो लोग भी पार्टी के अंदर उनका टिकट काटने में लगे हुए थे. अब वह मुकाबले के लिए तैयार रहें. वह झारखंड कि राजनीति करते रहे हैं और अपने विरोधियों को करारा जवाब देने का मन उन्होंने बना लिया है.
रघुवर के कारण कटा टिकट
सरयू राय को टिकट नहीं देने का सबसे कारण बताया जा रहा है कि राय और रघुवर का रिश्ता ठीक नहीं रहा है. मंत्री रहते हुए राय ने रघुवर सरकार के गड़बड़ियों का विरोध किया. इस बात से रघुवर भड़के रहते हैं. मौका मिलते ही इस बार सरयू का टिकट रोकवा दिया. जिसके कारण राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इस बार टिकट बंटवारे में रघुवर की खूब चली है और अपने मनपसंद लोगों को टिकट दिलवाया हैं.