Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
25-Jun-2020 05:00 PM
DESK : लॉकडाउन की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल पहले से मंडरा रहे हैं, पर अब इसका असर भी दिखने लगा है. पब्लिक सेक्टर हो या प्राइवेट सेक्टर कोरोना काल में लगाये गए लॉकडाउन का असर सभी पर पड़ा है. लेकिन अब अनलॉक को लागू कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.
कोरोना संकट की वजह से एयरलाइन सेक्टर सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. यही वजह है कि दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों में कॉस्ट कटिंग या छंटनी की खबरें आ रही हैं. ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एयरलाइन कंपनी क्वांटास का है. खबर है कि ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी क्वांटास 6,000 नौकरियों की कटौती की योजना बना रही है. साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि कंपनी 15,000 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला लेने वाली है.
नौकरी में कटौती और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक के कारण इस एयरलाइन को अपने 100 विमानों को एक साल या उससे अधिक समय तक खड़ा रखना पड़ सकता है. कंपनी अपने छह शेष बोइंग 747 विमानों को भी तत्काल हटाने जा रही है. कंपनी अपने लागत में अरबों डॉलर की कटौती करने और नई पूंजी जुटाने की घोषणा भी की है.
इस पुरे मामले पर एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन जॉयसी ने कहा कि “पिछले कुछ साल से कम आमदनी की वजह से अब एयरलाइन काफी ‘छोटी’ हो गई है.” उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा गया है उनके करियर में एक बड़ी बाधा आ गई है. इस कदम से हमारे हजारों लोग प्रभावित होने वाले हैं.
दरअसल, कुछ दिन पहले ही बोइंग ने 12 हजार से अधिक लोगों की छंटनी का ऐलान किया था. ‘बोइंग’ एक अमेरिकी कंपनी है जो विमान बनती है. इस कंपनी में कुल 1,60,000 कर्मचारियों की संख्या है. एविएशन सेक्टर से जुडी ये सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है.