ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / अगुवानी पुल की तरह धराशायी हो जाएगी विपक्षी ब्रिज: चिराग का सीएम नीतीश...

अगुवानी पुल की तरह धराशायी हो जाएगी विपक्षी ब्रिज: चिराग का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला

08-Jun-2023 07:25 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक स्थगित होने के बाद अब दावा किया जा रहा है कि 23 जून को बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमे कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। विपक्षी दलों की इस बैठक को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक कभी भी नहीं होगी। इसी बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज किया है। चिराग ने कहा है कि नीतीश बिहार में एक पुल तो ठीक से बना नहीं पा रहे हैं विपक्षी ब्रिज क्या खाक बना पाएंगे।


चिराग ने कहा है कि जो मुख्यमंत्री बिहार में पुल नहीं बना पा रहे वो विपक्षी ब्रिज बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी एकता का ब्रिज भी उसी तरह से धराशायी हो जाएगा जैसे निर्माणाधीन अगुवानी पुल ध्वस्त हुआ था। जिस तरह का हश्र अगुवानी पुल का हुआ है वही हश्र नीतीश का कथित विपक्षी एकता का होने वाला है। विपक्ष के लोग एकसाथ आकर तस्वीर जरूर खींचवा सकते हैं। इस तरह की तस्वीर 2014 से ही देखने को मिल रही है। लोक हाथ पकड़कर एक दूसरे के साथ तस्वीरें तो जरूर खींचवाते हैं लेकिन जब चुनाव आते हैं तो ये भानूमती का कुनबा बनते बनते बिखर जाता है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ साथ इस विपक्षी एकता में वैसे मुख्यमंत्री भी शामिल हैं जो प्रधानमंत्री बनने की रेस में हैं। वे वैसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा इतनी अधिक हावी है कि किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन कर उसका नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। नीतीश कुमार का नेतृत्व न तो देश के विपक्षी नेता स्वीकार करने वाले हैं और ना ही देश की जनता को ही यह कभी मंजूर होगा। चिराग ने कहा कि जब बिहार की जनता ही नीतीश को मुख्यमंत्री के तौर पर नकार चुकी है तो देश की जनता उन्हें प्रधानमंत्री कैसे स्वीकार करेगी। वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का किस दल के साथ गठबंधन होगा इस सवाल पर चिराग ने कहा कि उचित समय आने पर ही वे इसका खुलासा करेंगे।