NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
22-Jan-2024 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को लेकर यह काफी अहम खबर है। अब यानी इस साल से अनिवार्य रूप से मानसिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें तीन पैरामीटरों पर जवानों की जांच होगी। उसके बाद ही इन्हें सेना की टुकड़ी में शामिल किया जाएगा। यह प्रावधान अग्निवीरों से शुरू होगा तथा अन्य सभी भर्तियों पर लागू होगा। जहां सीधे भर्ती है, वहां भी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मानसिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इनमें तीन पैरामीटरों पर जवानों की जांच होगी। इसमें एक कहीं उसमें खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति तो नहीं है। दूसरे, वह दूसरों को तो नुकसान नहीं पहुंचाएगा और तीसरे सामाजिक रूप से उसकी प्रवृत्ति नकारात्मक तो नहीं है। इन तीन पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद ही उसे सैनिक बनने का मौका मिलेगा।
बताया जा रहा है कि, यह प्रावधान अग्निवीरों से शुरू होगा तथा अन्य सभी भर्तियों पर लागू होगा। जहां सीधे भर्ती है, वहां भी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी। माना जा रहा है कि यह कदम सेना में आत्महत्या या सहयोगियों पर बढ़ते हमलों और कई जवानों के समाज विरोधी कार्य में लिप्त होने के मद्देनजर लिया गया है।
अग्निवीरों की भर्ती में मानसिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। पिछले साल रोहतक में अग्निवीरों की भर्ती में इसकी शुरूआत की गई थी। अब सभी केंद्रों पर अग्निवीरों की भर्ती में इसे लागू करने की तैयारी है। वर्ष 2024-25 के दौरान इसे पूरी तरह से क्रियान्वित कर दिया जाएगा। सेना में अग्निवीरों के साथ-साथ मिलिट्री पुलिस में भर्ती होने वाले जवानों के लिए यह भी यह परीक्षा अनिवार्य की जाएगी।