मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
17-Jun-2022 07:31 AM
PATNA : सेना बहाली को लेकर सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना का भारी विरोध हो रहा है। इसे देखते हुए बीती रात मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया। सरकार ने अग्निपथ योजना में आयु सीमा को लेकर छूट दी है। अग्निपथ स्कीम की आयु सीमा पहले साल के लिए 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है। यानी अब 17 साल 5 महीने से लेकर 23 साल तक का कोई भी युवा इस योजना का हिस्सा बन पाएगा। सरकार को उम्मीद है कि उम्र सीमा में पहले साल छूट देने से विरोध शांत पड़ जायेगा। हालांकि अभी भी छात्रों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं और मौजूदा विरोध को देखकर यह नहीं लग रहा है कि छात्रों का आक्रोश फिलहाल थमने वाला है।
क्या हैं आशंकाएं?
सवाल : यह योजना क्यों लाई गई?
जवाब : सरकार पेंशन जैसी देनदारी से बचेगी। वहीं, दूसरी ओर सेना हमेशा ज्यादा जवान बनी रहेगी।
सवाल : विरोध के क्या कारण?
जवाब : विरोध दो स्तरों पर हो रहा है। पहला युवाओं की ओर से। उनका कहना हे 4 साल बाद बेरोजगार होने की आशंका रहेगी। दूसरा- अफसर बता रहे हैं कि इस योजना से प्रोफेशनल आर्मी के मापदंडों से समझौता करने की नौबत आएगी।
सवाल : किस-किस तरह की आशंकाएं हैं?
जवाब : सेना के पूर्व अधिकारियों के मुतबिक 4 प्रमुख आशंकाएं हैं। पहली- ट्रेंनिंग अवधि 6 महीने है, जो कम है। दूसरी- मोटिवेशन लेवल कम हो सकता है। तीसरी – रेजिमेंटल सिस्टम पर खतरा होगा। चौथी – सैनिक को पहले साल कटौती के बाद 21 हजार मिलेंगे।
सरकार की दलील
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सरकार की तरफ से अलग-अलग मोर्चों पर दलील दी जा रही है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के संयुक्त सविच पवन सेन कहते हैं कि ये बेहतरीन योजना है। इससे समाज को फौज से आने वाले अनुशासित युवा नागरिक मिलेंगे। सेवा के दौरान ग्रेजुएशन की पढ़ाई जारी रखकर सेना से बाहर आने के बाद दूसरे काम के लिए योग्य बनेगा। यह भी जरूरी नहीं कि सैनिक बेरोजगार हो? सैनिक जब 4 साल बाद बाहर आएगा तो उसके पास करीब 12 लाख रु. होंगे। अधिकतम उम्र 25 साल होगी, इसलिए दूसरा काम शुरू कर सकता है। पर, आंकड़े बताते हैं कि 2 फीसदी पूर्व सैनिकों को दूसरी नौकरी मिली।