सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-Jun-2022 09:24 AM
DESK: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। केन्द्र सरकार की इस घोषणा के मुताबिक अब अग्निवीरों को अर्द्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में नौकरी के लिए 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया है। इस योजना के पहले बैच के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि, ' गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है'। आगे लिखा गया है कि ' साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी'।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे यह बैठक होनी है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों के बीच जो संशय है उसे खत्म करने पर चर्चा की जाएगी। हालांकि सरकार इस योजना को वापस लेगी ऐसी उम्मीद नहीं जताई जा रही है। लेकिन इतना जरूर है कि भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए केंद्र सरकार कोई ठोस पहल कर सकती है।
