सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-Jun-2022 02:49 PM
PATNA : मोदी सरकार की तरफ से सेना में बहाली को लेकर लायी गई अग्निपथ स्कीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। छात्रों की तरफ से अग्निपथ का विरोध किए जाने के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। हाई लेवल मीटिंग के बाद सरकार ने ऐलान किया है कि अग्नीपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के बाद दूसरी सेवाओं में 10 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसा हाई लेवल मीटिंग के बाद जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक अग्निवीरों को 10 फ़ीसदी आरक्षण डिफेंस सर्विसेज के साथ-साथ कोस्ट गार्ड्स में भी दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला किया है इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह जानकारी दे चुके हैं कि अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति में अग्निवीरों को 10 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
सरकार कहीं न कहीं इस विवाद के बाद अब भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए आरक्षण की बात सामने ला रही है। आंदोलन कर रहे छात्रों का एक तर्क यह भी था कि क्या अग्निवीरों को भविष्य की सेवाओं के लिए आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। क्या राज्य सरकारों की तरफ से भी इसे लागू किया जाएगा और अब सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से लेकर रक्षा मंत्रालय से जुड़ी नौकरियों में आरक्षण का लाभ देने का ऐलान किया है।
इतना ही नहीं रक्षा मंत्रालय की तरफ से अंडरटेकिंग पर चलाए जा रहे 16 अलग-अलग संस्थाओं में भी आरक्षण का लाभ अग्निवीरों को मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ कई घंटे तक मीटिंग की इस मीटिंग के बाद यह घोषणा की गई है।