IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
28-Apr-2024 07:15 AM
By First Bihar
PATNA : सूरज के तल्ख़ तेवर से कर कोई परेशान है। सुबह 9 बजे के बाद ही लोगों को तेज धुप के कारण जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में बिहार में राजधानी पटना सहित सूबे के 17 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इसके पार बना हुआ है। इसके बाबजूद अगले चार दिनों तक इस भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं है।
मौसम विभाग ने एक मई तक पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और एहतियातन खुद को पानी पीते रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार पछुआ के प्रवाह से लोग बेहाल हैं। सुबह नौ बजे ही दोपहर जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की वजह से प्रदेश के छह जिलों में हीट वेव के हालात बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भागलपुर, खगड़िया, बांका और नवादा में हीट वेव के हालात रहे। लेकिन, पूर्णिया को हीट वेव से निजात मिली है और वहां तापमान में कमी आई है। आलम यह है कि कई शहरों का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। सामान्यत ऐसी गणना अधिकतम तापमान की होती है।
शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं भोजपुर में 28.4 डिग्री, औरंगाबाद में 27.4 डिग्री, बक्सर में 27.8 डिग्री, गोपालगंज में 27.3 डिग्री, जीरादेई में 27 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अधिक होने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है।