TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
10-Feb-2024 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किया गया है। बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होना है। 12 फरवरी की सुबह तक राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। लालू और तेजस्वी यादव के मिले निर्देश के बाद राजद के तमाम विधायकों ने घर से कपड़ा, सुटकेस मंगवाया है। विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी बैग और सुटकेस लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं। वही गिटार लेकर भी एक शख्स पहुंचा है।
विधायकों के लिए मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है। खाने-पीने के साथ-साथ गानों का भी विधायक लुफ्त उठाएंगे। बताया जा रहा है कि ऐसे भी विधायक है जो गिटार बजाते हैं। शायद उनके लिए ही गिटार मंगवाया गया है।
राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर जेडीयू का रिएक्शन अब सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो डर गया वो मर गया। फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के घटक दल ने हार मान लिया है 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।
नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा यह फैसला लिया जाना कि सारे विधायक और विधान पार्षद 5 देशरत्न मार्ग में राजनैतिक रूप से नजरबंद रहेंगे। कहावत है जो डर गया वो मर गया। इसका मतलब साफ है कि महागठबंधन का घटक दल पहले ही प्रथमदृष्टया में हार गया और फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।