Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
15-Mar-2020 07:47 PM
AGARA: कोरोना संक्रमित महिला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड से भाग गई और अपने मायके में छिप गई थी. इस बात की जानकारी महिला के परिजनों ने छिपाई. जिसके बाद महिला के पिता पर पुलिस ने केस दर्ज कराया है. कोरोना को लेकर महामारी एक्ट में देश में पहला केस यूपी के आगरा थाना में दर्ज किया गया है.
हनीमून मनाने गई थी इटली
बताया जा रहा है कि इस महिला की शादी एक माह पहले हुई थी. वह अपने पति के साथ हनीमून मनाने इटली गई थी. वापस आने के बाद पति में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई. जबकि महिला में संक्रमण मिला था. दोनों को भर्ती कराया गया था, लेकिन महिला हॉस्पिटल से फरार हो गई थी. महिला की जांच रिपोर्ट जब आई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हो गई.
कड़ाई से हुई पूछताछ तो मायके वालों ने बताया सच
महिला की खोज में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कई दिनों तक परेशान रही. उसके घरवाले कभी दिल्ली तो कभी दूसरे शहर के बारे में जानकारी पुलिस को देते रहे. परेशान पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की महिला के बारे में मायके वालों ने बताया कि वह घर में ही डर से छुपी है. जिसके बाद महिला को पकड़कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. महिला आगरा कैंट की रहने वाली है.
मायके वालों को भी कराया गया भर्ती
जिस घर में महिला रूकी थी उस घर के लोगों को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सभी की जांच की गई. 14 दिनों के जांच के बाद परिवार के बाकी लोगों को छोड़ दिया गया है. प्रशासन ने महिला के पिता के खिलाफ लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला महामारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें महिला पर भी केस दर्ज किया जा सकता है.