ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Home / news / अगर आप भी हो गए हैं डेंगू का शिकार तो इन चीजों को...

अगर आप भी हो गए हैं डेंगू का शिकार तो इन चीजों को करें अपने खान-पान में शामिल

14-Oct-2022 02:11 PM

DESK: पूरा बिहार इन दिनों डेंगू के कहर से परेशान है। युवा हो बच्चे और बुजुर्ग हर कोई डेंगू के चपेट में आता जा रहा है। हालंकि,राहत की बात यह है कि डेंगू के मरीजों की रिकवरी रेट काफी बेहतर है। 



बता दें कि, डेंगू की बीमारी मच्छर काटने से होता है। यह मच्छर दिन में ही लोगों को अपने चपेट में लेता है। इसके चपेट में आने के बाद मरीज को असहनीय दर्द होता था और मरीज का  प्लेटलेट्स गिरने लगता है और इसकी  संख्या 10 हजार से कम होने अथवा रक्तस्राव के लक्षण दिखने लगते है। ऐसे में  विशेष परिस्थिति में प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। 



वहीं, डेंगू की शिकार लोगों को खान - पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। इसी को लेकर कुछ डॉक्टरों की टीम से मिली जानकारी के अनुसार डेंगू बुखार में हरी पत्तेदार सब्जियां अधिक से अधिक सेवन करें। इसके साथ ही सलाद के रूप में भी सब्जियां खा सकते हैं। इससे तेजी से रिकवरी होगी।



इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसके साथ ही लिक्विड डाइट लेने से रिकवरी तेज होती है। ऐसे में  ताजा फलों का जूस, सब्जियों का सूप, नारियल का पानी, अनार का जूस और अनानास का जूस पीते रहना चाहिए। इसके अलावा मरीज को वेजिटेबल खिचड़ी, दलिया और दाल जरूर खिलाएं. खाने में टेस्ट लाने के लिए धनिया, लहसुन, अदरक और नींबू जैसी चीजें का प्रयोग करें।



वहीं, सबसे अहम यह है कि बीमार मरीज को बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। डेंगू में आपको पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिक्स या फिर किसी दूसरी तरह का बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।