छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 10:29 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस मुख्यालय से डीजीपी के आदेश के बाद पूरे बिहार में सड़कों पर पुलिस की टीमें एक्टिव हो गयी हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में भी रविवार की शाम 6:00 बजे से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश कुमार खुद नेशनल हाईवे 28 पर सदर थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन जाँच का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने जाँच कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का हौसला बढ़ाया और जाँच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही जगह पर खड़े होकर जाँच न की जाए, बल्कि सभी बैरिकेडिंग्स का उपयोग करके जगह-जगह चेकिंग लगाई जाए ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी भी रास्ते से न निकल सके।
मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में SSP राकेश कुमार ने बताया कि जिले में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी निगरानी उच्च अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। इसी क्रम में वे भी निरीक्षण के लिए आए थे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धर-पकड़ है। SSP के स्वयं सड़कों पर उतरने से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है और जाँच प्रक्रिया में और अधिक सख्ती आई है। बता दें कि इस तरह के अभियान अक्सर त्योहारों या किसी विशेष परिस्थिति के दौरान चलाए जाते हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।