Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
23-Feb-2023 03:21 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड से एक अनोखी शादी सामने आई है. बता दें यहां जनजातीय इलाकों में हजारों जोड़ियां लिव इन रिलेशनशिप जैसे रिश्ते सालों से चली आ रही है. जिसमें से कई रिश्तों की उम्र 40-50 साल हो चुकी है. अब ऐसे रिश्तों को कानूनी के साथ सामाजिक मान्यता दिलाने की मुहिम चल रही है. इस लिव इन के रिश्ते को जनजातीय इलाकों में ढुकु के नाम से जानते हैं. ऐसी जोड़ियां एक छत के नीचे तो रहती है लेकिन अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दे पातीं.
इसके लिए कुछ समाज सेवी संस्था के द्वारा बीते 4-5 सालों से ऐसे रिश्तों को कानूनी और सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए ऐसी जोड़ियों के सामूहिक विवाह का अभियान शुरू किया गया है. इसी क्रम में झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में स्वयंसेवी संस्था निमित्त की ओर से आयोजत एक समारोह में 50 ऐसी जोड़ियां सामाजिक और कानूनी तौर पर शादी कारवाई की गई है.
इस शादी समारोह के मौके पर जिले के उपायुक्त शशि रंजन और उपविकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह सहित कई अतिथि शामिल हुए. वही उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि लिव इन रिलेशन में रहने वाले परिवारों के लिए यह उम्मीद भरा प्रोग्राम है. बता दे विवाह बंधन में बंध रहे दंपतियों को जिला प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनके विवाह का निबंधन भी कराया जाएगा.
वही संस्था की सचिव निकिता सिन्हा ने बताया कि जनजातीय इलाकों में लिव इन रिलेशन की कई जोड़ियां चिन्हित की गयी हैं. जो सालों से ढुकु रिश्ते के नाम पर एक घर में रह रही हैं लेकिन आज तक सामाजिक और कानूनी तौर पर उनकी शादी को मान्यता नहीं है. बताया जा रहा है कि इस ढुकु परंपरा के पीछे की सबसे बड़ी वजह आर्थिक मजबूरी है.
चुकी आदिवासी समाज में एक अनिवार्य परपंरा है कि शादी के मौके पर पूरे गांव को भोज दिया जाता है. इस भोज के लिए मीट-चावल के साथ पेय पदार्थ हड़िया का भी इंतजाम करना पड़ता है. लेकिन कई लोग गरीबी की वजह से इस प्रकार की आयोजन नहीं कर पाते और इस वजह से वे बिना शादी किए साथ में रहने लगते हैं. और इनकी संतानें भी हैं, लेकिन समाज की मान्य प्रथाओं के अनुसार शादी न होने की वजह से इन संतानों को जमीन-जायदाद पर अधिकार नहीं मिल पाता.
आपको बता दे ढुकु शब्द का अर्थ है ढुकना या घुसना. यानी जब कोई युवती बिना शादी किए ही किसी पुरुष के घर में घुस जाती है मतलब रहने लगती है तो उसे ढुकनी के नाम से जाना जाता है और ऐसे जोड़ों को ढुकु कहा जाता है. यहां तक ऐसी महिलाओं को आदिवासी समाज सिंदूर लगाने की भी अनुमति नहीं देता.