Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
01-Jun-2020 07:53 PM
PATNA : एडवांटेज लिटरेरी फेस्टिवल के तहत 2 दिनों तक चला ई-मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस मुशायरे में देश की नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की. जूम डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मुनव्वर राणा, मंसूर उस्मानी, शारिक कैफी, शबीना अदीब, एएम तराज़, सैयद सरोश, आसिफ अनस फैजी ने अपने नज्मों से समा बांध दिया.
ई मुशायरे के दूसरे दिन इन बड़े चेहरों की मौजूदगी ने लिटरेरी फेस्टिवल में गजब का उत्साह भर दिया. उस्ताद कवियों ने जूम प्लेटफार्म के जरिए पूरी दुनिया में उर्दू के चाहने वालों का दिल जीत लिया. इस दौरान फर्स्ट बिहार के डिजिटल प्लेटफॉर्म परवीन मुशायरा का लाइव टेलीकास्ट किया गया. कार्यक्रम को पटना के ओशन ललिता ने शानदार तरीके से मॉडरेट किया और अनस फैजी ने भी संचालन में अहम भूमिका निभाई.
मुशायरा की शुरुआत एडवांटेज सपोर्ट के अध्यक्ष और बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर एस हई की तरफ से स्वागत भाषण के साथ हुआ. उन्होंने कोरोना काल में दुनिया के सामने आ रही मुश्किलों की चर्चा की और साथ ही साथ एडवांटेज की तरफ से की जा रही इस पहल की सराहना भी की. कचहरी ने कहा कि आज के दौर में पूरी दुनिया शारीरिक आर्थिक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक अवसाद से गुजर रही है. ऐसे में ही मुशायरे के जरिए लोगों को मानसिक शांति मिलेगी. लोग अपनी परेशानियों को भूल कर थोड़े वक्त के लिए आनंदित होंगे और महामारी के इस दौर में इससे बड़ी बात कोई नहीं हो सकती.
ई-मुशायरा के दूसरे दिन तमाम रचनाकारों ने अपनी नज़रों से सभी दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन किया. एडवांटेज सपोर्ट के सचिव खुर्शीद अहमद ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एडवांटेज ने वेबिनार की शुरुआत की थी और अब एडवांटेज लिटरेरी फेस्टिवल के तहत हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जबरदस्त कामयाबी हासिल की है.
खुर्शीद ने कहा कि 7 जून को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ही कव्वाली का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें दिल्ली के निजामी ब्रदर्स कव्वाली करेंगे. इस दौरान एक के रहमान मौजूद रहेंगे. जून के पूरे महीने में एडवांटेज लिटरेचर के अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कव्वाली के बाद गजल का भी आयोजन होगा. गजल के कार्यक्रम में जगजीत सिंह के शागिर्द बंटी इंग्लैंड से अपनी प्रस्तुति देंगे.