सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
22-Dec-2024 05:23 PM
By First Bihar
BHOJPUR: भोजपुर में 21 वर्षीय विवाहिता रितु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनके पिता ने दामाद और बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।
रितु का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग पुलिस से की है। मृतका के पिता भोला यादव, का आरोप है कि उसके दामाद श्याम कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी बेटी रितु की हत्या की है और शव को फंदे से लटका कर फरार हो गये हैं। घटना के बाद दामाद श्याम कुमार रितु के 10 महीने के बेटे को साथ ले गया है। रितु के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के गले पर काला निशान है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि रस्सी से गला घोंटकर मारा गया है।
भोला यादव के अनुसार 11 मई 2023 को भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्याम के साथ बेटी रितु की शादी हुई थी। शादी के दौरान 9 लाख रुपये दहेज देने की बात तय हुई थी। शादी से पहले 7 लाख रुपये कैश और डेढ़ लाख रुपये की बाइक दी गई थी। इसके अलावा सोने की चैन, फ्रिज, बर्तन और अन्य सामान भी दिया गया था। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दामाद और उसके परिवार वाले बाकी के 2 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे और रितु को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे।
तभी अचानक भोला यादव को उनके दामाद श्याम कुमार का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि रितु गिरकर घायल हो गई है। लगभग आधे घंटे बाद फिर से श्याम का फोन आया और उसने बताया कि रितु की मौत हो गई है। जब भोला यादव और उनके परिवार वाले रितु के ससुराल पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं था। रितु का शव पलंग पर पड़ा था। भोला यादव ने श्याम कुमार, रितु की सास और गौतनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कराया है।
चांदी थाना अध्यक्ष के अनुसार, ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला दहेज हत्या का प्रतीत होता है, जिसमें एक नवविवाहिता की हत्या कर उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।