ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / एक्शन में BJP : रात भर चली अमित शाह के साथ बिहार भाजपा...

एक्शन में BJP : रात भर चली अमित शाह के साथ बिहार भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक, चिराग को लेकर भी गहन मंथन

08-Mar-2024 08:39 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर हर दल अपनी अपनी तैयारी में जुटा है। जहां बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) भी अपनी रणनीति को अंतिम रुप देने में जुटी है। वहीं, भाजपा एक्शन में आ गई है। यही,वजह है कि बीजेपी के सीनियर लीडर बिहार में सीट बंटवारे को लेकर रात भर जगे रहे और बिहार के कोर ग्रुप के साथ बैठक करते रहे। लेकिन, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सीटों का बंटवारा कैसे किया जाए और भाजपा खुद के सिंबल पर फेर बदल करें या नहीं। ऐसे में अब भजापा का केंद्रीय नेतृत्व संगठन के कुछ प्रमुख नेताओं से राय मशवरा कर सकती है। 


दरअसल, नीतीश देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं  और उसके कुछ देर बाद ही चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। वहीं बिहार के दोनों डिप्टी सीएम बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा गृहमंत्री अमित शाह से मिल कर देर रात तक बिहार के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए नजर आए। 


अमित शाह के साथ हुई बैठक में मंगल पांडे,नित्यानंद राय और संजय जायसवाल भी शामिल थे। बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक अमित शाह के साथ हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे पर  चर्चा हुई। इसके साथ ही एमएलसी चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार बिहार कोर ग्रुप की बैठक में चिराग पासवान को लेकर भी चर्चा हुई है। बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 


उधर, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जहां खुद नहीं लड़ेगी, वहां सहयोगी दलों की जीत के लिए काम करेगी. इसको लेकर भाजपा में उच्चस्तरीय बैठक हुई ह। वहीं कयासों के अनुसार चिराग को इंडी गठबंधन की ओर से बिहार में दो और यूपी में 2 लोकसभा सीटों का ऑफर मिला है।