ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / news / आनंद किशोर को सिंड्रेला की कहानी पसंद नहीं, नई जिम्मेदारी मिलते ही एक्शन...

आनंद किशोर को सिंड्रेला की कहानी पसंद नहीं, नई जिम्मेदारी मिलते ही एक्शन में आए

18-Oct-2019 07:06 AM

PATNA : नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर को सिंड्रेला की कहानी पसंद नहीं है। पटना डूबने के बाद फजीहत झेल रही नीतीश सरकार ने अपने सबसे काबिल अधिकारियों में से एक आनंद किशोर को नगर विकास विभाग का सचिव बनाया है। आनंद किशोर पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वह विभाग के कामकाज को कैसे दुरुस्त करें। अपनी इस नई भूमिका को लेकर आनंद किशोर भी एक्शन में दिख रहे हैं। 


नगर विकास विभाग के सचिव पद का कामकाज संभालने के बाद आनंद किशोर ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में जिस किसी अधिकारी ने आनंद किशोर को लंबी चौड़ी प्लानिंग पर ब्रीफिंग करने की कोशिश की नगर विकास सचिव ने साफ कह दिया कि सिंड्रेला की कहानी सुनाने की बजाय जमीन पर उतर कर काम करिए। 


आनंद किशोर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगले 6 महीने के अंदर पटना सहित राज्य के अन्य बड़े शहरों में बदलाव दिखने चाहिए। आनंद किशोर ने सभी शहरों के डेवलपमेंट को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार करने सहित प्लानिंग डाटा बनाने और योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए आईटी से जोड़ने का निर्देश दिया है।