ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / Acharya Kishore Kunal Last Rites: महावीर मंदिर लाया जाएगा किशोर कुणाल का पार्थिव...

Acharya Kishore Kunal Last Rites: महावीर मंदिर लाया जाएगा किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर, हाजीपुर घाट पर होगा अंतिम संस्कार

30-Dec-2024 09:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) के पूर्व प्रमुख और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल के निधन के बाद आज (सोमवार) उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार की सुबह पटना में हृदयाघात से किशोर कुणाल का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना के गुसाईं टोला स्थित उनके आवास पर लाया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे। 


वहीं, ताजा जानकारी के मुताबिक आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा उनके कुर्जी निवास स्थान से निकलेगी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए 11 बजे तक पटना के महावीर मंदिर परिसर में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी शव यात्रा गांधी के रास्ते कोनहारा घाट हाजीपुर तक जाएगी। हाजीपुर स्थित कोनहारा घाट पर आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


74 साल की उम्र में आचार्य किशोर कुणाल ने अंतिम सांस ली है। किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर देर रात तक हस्तियां का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख जताया। आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने कहा था कि कुर्जी निवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।


कुर्जी से शुरू होकर उनकी अंतिम यात्रा राजीव नगर और अटल पथ से गुजरते हुए पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद यह यात्रा गांधी मैदान, मरीन ड्राइव, गायलघाट और गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट पहुंचेगी। आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 2 बजे हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर किया जाएगा। 


आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मन्दिर के पुनर्निर्माण से लेकर महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर नेत्रालय, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल समेत 9 चैरिटेबल अस्पतालों की स्थापना की। बिहार के पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े विराट् रामायण मन्दिर के निर्माण का बीड़ा भी उन्होंने उठाया था। वर्ष 2023 के 20 जून को विराट रामायण मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसी 12 दिसंबर को उनके प्रयास से बच्चों के देश के पहले कैंसर अस्पताल महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। 


आचार्य किशोर कुणाल के प्रयास और परिकल्पना से अयोध्या के अमावा राम मन्दिर परिसर में पटना के महावीर मन्दिर की ओर से राम रसोई और सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्म स्थान पुनौराधाम में सीता रसोई चलायी जा रही है। अयोध्या की राम रसोई में दोनों पहर में औसतन 10 हजार भक्त प्रतिनिधि निःशुल्क भोजन प्रसाद पा रहे हैं।