ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : एनकाउंटर में मारा गया 2 लाख का इनामी कुख्यात...

BIHAR NEWS : एनकाउंटर में मारा गया 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी, JDU विधायक से मांगी थी रंगदारी

29-Nov-2024 09:45 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीतामढ़ी का 2 लाख का इनामी अपराधी सरोज राय को हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर में मार गिराया। ये संयुक्त ऑपरेशन बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने मिलकर किया, जिसमें उन्होंने 30 आपराधिक मामले में लिप्त अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक एसटीएफ का एक जवान जख्मी हो गया।


जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस बीते 1 महीने से खूंखार अपराधी सरोज राय ढूंढ रही थी। इसके लिए पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन जारी रखा, जिसके बाद हरियाणा में छिपे रहने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और दो लाख रुपए का इनामी राशि वाले अपराधी को मार दिया। 


मालूम हो कि सरोज राय ने हाल ही में रून्नीसैदपुर के जेडीयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी और न देने पर उनके फैमिली को मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और उसकी तलाश में लग गई। सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का रहने वाले कुख्यात अपराधी सरोज के ऊपर अलग-अलग थानों में मर्डर, आर्म्स एक्ट औऱ रंगदारी जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। 


उसके पास से साल 2019 में AK-56 बंदूक भी बरामद किया गया था, जिसकी मदद से उसने और उसके लोगों ने महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क बनाने वाले कंपनी के मुंशी की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने AK-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था।


इसके अलावा  2014 में शहर के बड़े दवा बिजनेस यतींद्र खेतान की रंगदारी न देने पर मर्डर कर दिया था। इसके बाद वो पहली बार सुर्खियों में आया था। इससे पहले भी उसने करीब 6  व्यवसायियों को अपनी गोली मार चुका था।