बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
17-Nov-2024 07:16 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के कई जिलों में अब ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिजली कंपनी को भी फायदा होता दिख रहा है। यहां बिजली का लोड कम हो गया है।
दरअसल, धीरे-धीरे ठंड शुरू होते ही बिजली की मांग में बेतहाशा कमी हो गई। पटना में पीक आवर रात 11 बजे शहर में बिजली की मांग अधिकतम 343 मेगावाट तक जा रही है। अभी ठंड ऐसी है कि लोग हीटर, ब्लोअर और गीजर का इस्तेमाल तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के घरों में बिजली की खपत अभी न के बराबर हो रही है। एसी, कूलर पहले से बंद हो चुके है और अब लोग पंखे का इस्तेमाल भी कम कर रहे हैं। आलम यह है कि सुबह छह बजे बिजली की मांग 299 मेगावाट तक रह रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा मांग में 100 मेगावाट तक बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम मांग 409 मेगावाट तक जा रही है। लिहाजा गर्मी की तुलना अभी 60 फीसदी मांग कम हो गई है।
वहीं, शहर के आपूर्ति सिस्टम पर मात्र 40 फीसदी तक लोड है। 60 फीसदी अनलोड सिस्टम है। जिसका फायदा यह है कि आपूर्ति सिस्टम सामान्य रूप से अनवरत चल रहा है। बिजली के तार पर लोड क्षमता से आधी है। जिसके कारण ट्रीपिंग की समस्या नहीं हो रही है। जंफर भी नहीं कट रहे हैं। तार टूटने की घटनाएं भी नहीं हो रही है। आम लोगों के बीच बिजली की आपूर्ति अनवरत हो रही है।