मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2024 02:27 PM
By First Bihar
Bihar Police Action: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए कुख्यात बदमाशों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है। मोतिहारी पुलिस(motihari police) ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 100 कुख्यात बदमाशों(Criminal) को लिस्ट तैयार की है, जिनके खिलाफ अभियान चलाकर कुर्की जब्ती (Impoundment Confiscation) की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों के विरुध्द एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिसने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे है ऐसे 100 अपराधियों को चिन्हित किया है। जिले में एक अभियान के तहत तक़रीबन 100 कुख्यात अपराधियों के घर की कुर्की एक साथ की गई। इस कुर्की के अभियान खुद एसपी स्वर्ण प्रभात निकले और छतैनी थाना क्षेत्र के धर्मसमाज रोड खुदानगर में पहुंचकर फरार अपराधी विश्वनाथ विश्वास के घर की कुर्की कराई।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे लगभग 100 कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध पूरे जिले में एक साथ कुर्की का अभियान चलाया गया है, जिसमें से कुछ अपराधियों ने तो सरेंडर कर दिया है पर अब भी जिन अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया है, उनके घर की कुर्की की जा रही है। साथ ही अपराध के बदौलत जिन लोगों ने अकूत सम्पति अर्जित किया है, उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम