Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
10-Nov-2024 02:00 PM
By First Bihar
DESK : देश के अंदर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसके बाद अपने संबोधन में अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि अभी तो हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, लेकिन चुनाव के बाद हम सभी बैठकर इसपर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान उन्होंने शरद पवार पर भी निशाना साधा है।
मिली जानकारी के अनुसार,अमित शाह ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार हम मुख्यमंत्री चुनने के लिए शरद पवार को मौका नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार को झूठी कहानियां बनाने की आदत है। लेकिन इस बार उनकी कहानियां काम नहीं करेंगी। बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।
वहीं, साथ ही किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है। महाराष्ट्र में 25 लाख नई नौकरियों का भी वादा किया गया है। राज्य में स्किल सेंटर्स खोलने का भी ऐलान किया गया है। बीजेपी ने वृद्धा पेंशन 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया है। अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द बोलने को कह सकते हैं।' महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे।