ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / BIHAR NEWS : अब सभी SHO और CO को हर शनिवार करना होगा...

BIHAR NEWS : अब सभी SHO और CO को हर शनिवार करना होगा यह काम; DM ने जारी किया नया आदेश

22-Nov-2024 08:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लगातार जमीन विवाद बढ़ता जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं से कहीं से भूमि विवाद में हत्या और मारपीट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। अब इसको लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा प्लान तैयार किया गया है। गुरुवार को आयोजित मीटिंग में डीएम और एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्ष और सीओ को नई जिम्मेदारी दी है। पटना जिलाधिकारी ने जमीनी विवाद का निपटारा करने के लिए हर शनिवार को पीड़ितों के फरियाद सुनने का निर्देश दिया गया है। 


दरअसल, भूमि विवाद निराकरण तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में साफ तौर से कहा गया है कि भूमि विवाद का कोई भी मामला विधि-व्यवस्था की समस्या में परिवर्तित न हो इसे सुनिश्चित करें। हर शनिवार को अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी का भूमि विवाद निराकरण संबंधी संयुक्त बैठक का हर हाल में आयोजन सुनिश्चित होगा। इन बैठकों की कार्यवाहियों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 


इसके अलावा डीएम ने कहा कि भूमि विवाद की प्रकृति के गंभीर मामलों को भूमि विवाद पंजी में रजिस्टर करना होगा। सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन एवं अनुश्रवण करें। भू-माफियाओं, शराब माफियाओं तथा बालू-माफियाओं के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि लोक शिकायतों का केवल निष्पादन पर्याप्त नहीं है। इसमें पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता और जनता की संतुष्टि अनिवार्य है। 


इधर, सभी स्टेक होल्डर्स के बीच सार्थक समन्वय एवं सुदृढ़ संवाद कायम रखें। किसी भी ईंट-भट्ठा का अवैध ढंग से संचालन न हो। ईंट सत्र 2023-24 में शून्य रॉयल्टी भुगतान करने वाले 43 ईंट-भट्ठेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीलाम पत्र वाद दायर करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी को इन सभी 43 ईंट-भट्ठेदारों की सूची थानावार, अंचलवार एवं अनुमंडलवार तैयार कर संबंधित थानेदारों, अंचल अधिकारियों तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।