मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Apr-2020 07:29 AM
PATNA : राज्य के बाहर में से बिहारियों को वापस लाने के मुद्दे पर नीतीश सरकार की तरफ से हाथ खड़े किए जाने के बाद सियासत फुल स्पीड में आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। आरजेडी के बाद आरएलएसपी ने भी डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
आरएलएसपी के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसी भी हाल में बिहार से बाहर फंसे मजदूरों छात्रों और पर्यटकों को उनके घर वापस लाना चाहिए। अभिषेक झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यस मैन के तौर पर काम करने वाले सुशील मोदी जिस तरह का बयान दे रहे हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार सरकार लॉकडाउन के नियमों का बहाना बनाकर बिहारियों की मदद नहीं करना चाहती थी।
अभिषेक झा ने कहा है कि सरकार राजधर्म भूल रहे हैं। इन्हें समझना चाहिए की जनता और हमारे मजदूर भाई बिहार की असली संपत्ति है. इन्हें लायबिलिटी समझकर मरने के लिए छोड़ देना कहीं से उचित नहीं है। जनता सब देख रही है। बिहार के छात्र बिहार के भविष्य हैं और ऐसी विषम परिस्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।