रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
22-Feb-2020 04:27 PM
PATNA : बिहार में पिछले 6 दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. वेतनमान की लड़ाई में अब माध्यमिक शिक्षक भी कूद गए हैं. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने 27 फ़रवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है. नियोजित शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से कोई भी पहल नहीं किया जा रहा है.
नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन चाहिए. इसको लेकर वो हड़ताल पर हैं. बिहार में मैट्रिक का एग्जाम चल रहा है. एग्जाम से पहले ही बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने फैसला किया कि वो मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे. शिक्षकों के इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था ठप पड़ गई है.
नियमित शिक्षकों की अहम बैठक 24 फ़रवरी को होने वाली है. शिक्षक नेता आनंद कौशल ने बताया कि 27 फ़रवरी से माध्यमिक शिक्षक भी हड़ताल पर जायेंगे. उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ सरकार से झूठा वार्ता करने को तैयार नहीं है. इससे पहले शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक बता चुके हैं कि 17 फरवरी से 14 मार्च तक राज्य भर में शिक्षक संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी और 15 मार्च को शिक्षकों का नागरिक सम्मेलन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया जायेगा.