ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : अब नेता, मंत्री और अधिकारी ही नहीं आम लोग भी...

BIHAR NEWS : अब नेता, मंत्री और अधिकारी ही नहीं आम लोग भी ले सकेंगे सर्किट हाउस और जिला स्टेट हाउस की सुविधा, सरकार ने जारी किया नया आदेश

04-Dec-2024 08:12 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अब सिर्फ नेता मंत्री और अधिकारी ही नहीं बल्कि आम लोग भी सर्किट हाउस और जिला स्टेट हाउस में पनाह ले सकेंगे। इसको लेकर नियमावली जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद उनलोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है जो लोग महज एक रात के लिए कहीं जाते हैं और उन्हें रूकने के लिए महंगे दरों पर होटल लेने पड़ते हैं। अब उन्हें काफी आसानी से गेस्ट हॉउस उपलब्ध हो जाएगा अब भी कम से कम रेट पर। 


दरअसल, बिहार सरकार के जिलों में मौजूद अतिथिगृह या सर्किट हाउस से लेकर पटना में मौजूद सभी भवनों की बुकिंग कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन करा सकता है। भवन निर्माण विभाग के कई जिलों में मौजूद अतिथिगृह या सर्किट हाउस में आम आदमी के लिए वातानुकूलित कमरे एक हजार रुपये तथा सामान्य कमरे 500 रुपये प्रतिदिन की दर से बुकिंग करवा सकते हैं।


जबकि इन्हीं कमरों की बुकिंग सरकारी व्यक्ति या सरकारी कार्य की वजह से 250 रुपये (वातानुकूलित) और 100 रुपये (सामान्य कमरे) प्रतिदिन की दर से करवा सकते हैं। भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने इससे संबंधित एक वेबसाइट का लोकार्पण मंगलवार को किया। इस नई वेबसाइट की शुरुआत होने के साथ ही पुरानी वेबसाइट बंद कर दी गई है। बुकिंग के दौरान ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी रहेगी। 


वहीं,सभी बुकिंग पर 18 फीसदी जीएसटी भी लगेगी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस वेबसाइट से कमरा बुकिंग कराने में काफी सुविधा होगी। इस पर सभी तरह के सरकारी भवनों की बुकिंग कराई जा सकती है। भवन निर्माण विभाग कई बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है। सभी सरकारी भवनों के रखरखाव और साफ-सुथरा रखने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। राज्य के कुछ जिला मुख्यालयों में भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन या अतिथिगृह हैं, इनमें भभुआ, सासाराम, समस्तीपुर, सहरसा, बेतिया आदि शामिल हैं।


इधर, पटना के ज्ञान भवन के बहुउद्देशीय हॉल और बापू सभागार की वर्तमान बुकिंग दर ढाई लाख रुपये प्रतिदिन है। ज्ञान भवन के पहले तल पर मौजूद 800 क्षमता वाले सभागार की बुकिंग दर 1 लाख 75 हजार रुपये प्रतिदिन है। पटना साहिब भवन सिख धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, बाल लीला गुरुद्वारा तथा प्रकाश पूंज भवन के निकट स्थित है। इन स्थानों पर पोर्टल से ऑनलाइन कमरा बुकिंग कराने में काफी सुविधा होगी। इस मौके पर विभाग के सचिव कुमार रवि, अनिरूद्ध पाल, संजय कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य मौजूद थे।