मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
23-Feb-2023 09:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जाम की समस्या एक आम समस्या है। इससे निजात को लेकर सरकार कई तरह की योजना बनाते रहती है। इस बीच अब राजधानी पटना में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए सभी शहरों में ऑटों का रूट तय करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। जिसमें किस रूट में कितना जाम है. इसका पूरा ब्योरा रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, तय रूट के अलावा भीड़- भाड़ वाले इलाकों में कुछ घंटों का समय भी तय होगा, ताकि लोगों को सहूलियत भी हो और जाम भी नहीं लगे क्योंकि कई शहरों में ऐसे बाजार होते हैं, जहां बड़ी सवारी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं और आवागमन के लिए बहुत साधन भी नहीं हैं। ऐसे में उन इलाकों में ऑटो चलाने के लिए समय तय किया जायेगा।
अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करने के बाद सभी ऑटो एसोसिएशन के साथ एक बैठक की जायेगी और उनके साथ भी तय रूट को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके बाद यह सबसे पहले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया व भोजपुर में यह सुविधा शुरू की जाएगी। उसके बाद अन्य जिलों में इस नियम को लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही साथ परिवहन विभाग के तरफ से सभी जिलों को यह दिशा-निर्देश भेजा है कि, सभी स्कूली बसों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस(वीएलटीडी) एवं इमरजेंसी बटन इसे लगाया जाये, ताकि बच्चे-बच्चियां अपनी खुद की परेशानियों की शिकायत कर सकें। वहीं, जरूरत पड़ने पर बटन की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा सके. इससे स्कूली छात्राएं और सुरक्षित हो सकेंगी।