Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
03-May-2020 06:29 AM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते दायरे और प्रवासी बिहारियों के आगमन के बीच नीतीश सरकार के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन नई चुनौतियों को देखते हुए सत्ताधारी दल जेडीयू ने अब अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और संगठन प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोड़कर बातचीत की है।
जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारियों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौजूदा हालात को लेकर न केवल फीडबैक लिया है बल्कि उन्हें टास्क भी दे डाला है। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों और संगठन प्रभारियों को कहा है कि वह अपने-अपने इलाकों में हालात पर पैनी नजर रखें। खासतौर पर बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किए जाने, उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने और साथ ही साथ इन लोगों से किसी को संक्रमण न फैले इस बात को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को यह निर्देश दिया है कि राज्य में सामाजिक सद्भाव, सौहार्द और आपसी भाईचारा बना रहे इसको लेकर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। सीएम ने जेडीयू नेताओं को कहा है कि अगर कोई कोई गड़बड़ी हो तो इसकी जानकारी दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को भी कहा है। जिलाध्यक्ष इस व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन होंगे। इस ग्रुप का इस्तेमाल किसी भी तरह की सूचना के आदान-प्रदान के साथ साथ फीडबैक लेने के लिए भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा और नीरज कुमार जी मौजूद रहे।