बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Dec-2020 04:24 PM
PATNA : लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के बाद सर्टिफिकेट प्रिंट के लिए आवेदकों को अब जिला परिवहन कार्यालय में बैठकर देर तक इंतजार नहीं करना होगा. लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देने के बाद चाहें तो घर से या कहीं से भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकते हैं. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह सुविधा पटना समेत सभी जिला परिवहन कार्यालयों में शुरु हो चुकी है.
परिवहन सचिव ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदकों को जिला परिवहन कार्यालय में सिर्फ एक बार टेस्ट देने के लिए आना होगा. इसके बाद आवेदक खुद भी अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकते हैं. पहले लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देने के बाद आवेदकों को प्रिंट लेने के लिए इंतजार करना पड़ता था और सर्टिफिकेट अप्रूव तथा प्रिंट होने के बाद ही उन्हें प्राप्त होता था. अब इस प्रक्रिया को समाप्त करते हुए नयी प्रक्रिया लागू की गई है, जिसमें लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में पास होने पर तत्काल डिजिटल अप्रूव हो जाएगा तथा मोबाइल पर लाइसेंस नंबर का मैसेज प्राप्त हो जाएगा.
लर्निंग लाइसेंस सर्टिफिकेट का प्रिंट लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन एप्लिकेशन नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ डालना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर ओटीपी नंबर जाएगा. इसके बाद लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं. सभी वाहन चालकों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी हो इसके लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सभी जिलों में ऑनलाइन टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ है. ऑनलाइन टेस्ट में पास होने के बाद ही आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है. टेस्ट के लिए टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है.