ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
30-Nov-2022 07:40 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों को भी डेवलप करने की तैयारी कर रहे हैं। वे अब गांवों में भी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने जा रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी बुधवार को ऊर्जा क्षेत्र की 15 हजार 871.24 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 2635.30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, 5930.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 7305.05 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे। यहां ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों पर चर्चा किया जाएगा। एनबीपीडीसीएल के तहत 92.71 करोड़ की लागत से दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, अररिया, गोपालगंज, बेगूसराय और एसबीपीडीसीएल के तहत 182.84 करोड़ की लागत से पटना, भागलपुर, नालंदा, गया, आरा, औरंगाबाद में निर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे।
समारोह में 1099. 42 करोड़ रुपए की लागत से पटना क्षेत्र में बने नए ग्रिड उपकेंद्र और संबद्ध संचरण लाइनों का उद्घाटन होगा। साथ ही सीएम नीतीश बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) की 1164.05 करोड़ की योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे।