ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

अब फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान यूज कर सकेंगे इंटरनेट, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

02-Mar-2020 03:38 PM

DESK: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. जल्द ही आप फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान इंटरनेट का भी यूज कर सकते हैं. इसके लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री तैयारी में जुट गया है. 

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के डायरेक्टर जनरल पायलट इन कमांड को विमान यात्रा के दौरान पैसेंजर को इंटरनेट एक्सेस का परमिशन दे सकते हैं. Wi-Fi Onboard सर्विस यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है. इस सर्विस के माध्यम से यात्री अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैब, स्मार्टवॉच, ई-रीडर और POS डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकेंगे. यात्री अपने किसी भी डिवाइस को फ्लाइट मोड में रखते हुए ही इंटरनेट फैसिलिटी को यूज़ कर सकते है. 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही Air Vistara ने इलेक्रॉनिककंपोनेंट और डिवाइस बनाने वाली कंपनी Panasonic के साथ इन-फ्लाइट इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए करार किया है. इसके लिए Vistara को दूरसंचार विभाग से लाइसेंस लेना होगा, ताकी इन-फ्लाइट मेरिटाइम कनेक्टविटीकी मदद से पैसेंजर्स को फ्लाइट के अंदर इंटरनेट की सुविधा मिल सके. अगर ऐसा हो गया तो Air Vistara निजी विमानन कंपनीयों में पहली कंपनी होगी जो यात्रियों को घरेलू फ्लाइट में ऐसी सर्विस देगी. 

फ्लाइट में इंटरनेट सर्विस देने की शुरुआत सबसे पहले 2008 में हुई थी. अमेरिकन एयरलाइंस कंपनी वर्जिन एटलांटिक ने इसकी शुरुआत की थी. इसमें सैटेलाइट इंटरनेट की मदद से 3Mbps तक कीइंटरनेट स्पीड मिलती थी. बाद में अमेरिका और जर्मनी की कई एयरलाइंस कंपनियों ने अपने यात्रियों को ये सुविधा दे कर आकर्षित करने की कोशिश की.

फ्लाइट में इंटरनेट सेवा देने के लिए एयर-टू-ग्राउंड (ATG) तकनीक का इस्तेमाल कर सैटेलाइट्स सिग्नल को जमीन पर बने रिसीवर्स (मोबाइल टॉवर्स) में भेजा जाता है. बाद में एयरलाइंस में बने एंटिना की मदद से फ्लाइट में इंटरनेट सिग्नल को एक्सेस किया जा सकता है. पर ये सुविधा यात्रियों को तभी तक मिल सकेगी जब तक उनका विमान जमीन के ऊपर उड़ रहा होगा, जैसे ही विमान समुद्र के ऊपर से गुजरेगा कनेक्टिविटी नहीं रहेगी. 

इस डायरेक्ट ट्रांसमिशन को क्यू बैंड के जरिएसैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस प्रोवाइड कराना महंगा है. सिग्नल रिसीव करने के लिए एयरलाइंस को सर्वर इंस्टाल करना होगा जो एंटिना और डाटा राउटर्स के जरिए सैटेलाइट सिग्नल को डाटा पैकेट्स में बदल देगा. सर्वर इंस्टाल करने में एयरलाइंस को खर्च पड़ेगा इस वजह से ये सुविधा और महंगी हो जाती है.