ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

गोपालगंज के यादवपुर दुकान गांव में सरकारी पोखर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर झोपड़ियों और खटालों को ध्वस्त किया गया। सीओ ने कहा—सरकारी भूमि को खाली कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बिहार
बिहार में बुलडोजर एक्शन
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। सरकार लगातार ऐसे जमीनों को चिन्हित कर रही है, और वहां बुलडोजर भेजकर अतिक्रमण को हटवा रही है। गोपालगंज में तो सरकारी पोखर की जमीन पर लोग कब्जा जमाये हुए थे। जिसे आज खाली कराया गया। वहां सुबह से ही बुलडोजर की कार्रवाई की गयी और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये लोगों को वहां से हटाया गया। 


सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कई जिलों में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालगंज के यादोपुर दुखारन पंचायत के यादवपुर दुकान गांव में प्रशासन का बुलडोजर बुधवार को पहुंचा जहां अवैध अतिक्रमण को हटाने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गयी। जिला प्रशासन की माने तो जिस जमीन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वह पोखरा (सरकारी जलस्रोत) की भूमि है।


इस पोखर में दोबारा पानी लाने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी था। सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे लोगों को दो बार नोटिस दिया गया यह कहा गया कि जल्द से जल्द सरकारी जमीन को खाली करें लेकिन इन्होंने इसे अनसुना कर दिया और सरकारी जमीन पर डटे रहे। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से दूसरी बार नोटिस जारी की गयी। लोगों को हिदायत दी गयी कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण खुद से हटा लें। चेतावनी देने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ गया। 


उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने वर्षों से झोपड़ी, खटाल बनाकर कब्जा कर रखा था। इन सभी लोगों के पास पहले से ही अपना पक्का निजी मकान है। लेकिन फिर भी सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे थे। इन सभी को वहां से हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी का प्राइवेट मकान नहीं तोड़ा गया है सिर्फ सरकारी जमीन पर बनी झोपड़ियों को बुलडोजर से हटाया गया है। 


सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों ने केवल झोपड़ी और खटाल बनाकर पोखर की जमीन को घेर रखा था। इसी को हटाया गया है। अभी आगे भी इन्हें सरकारी जमीन से हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अब शहरी क्षेत्रों में भी जल्द ही बुलडोजर चलेगा। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि यादोपुर दुखारन में पोखर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में जहां-जहां अतिक्रमण है, वहां भी कार्रवाई की जाएगी। 

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ 

गोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजरगोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

टैग्स