ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची नई नवेली दुल्हन, LLB का एग्जाम देकर पति के साथ रवाना हुई ससुराल

Bihar News: मुंगेर में एक नई नवेली दुल्हन शादी के मंडप से सीधे एलएलबी की परीक्षा देने पहुंच गई। विदाई के तुरंत बाद दुल्हन संजना शर्मा ने कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा दी और फिर पति के साथ ससुराल रवाना हुई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में शादी के मंडप से एक दुल्हन सीधे परीक्षा केंद्र जा पहुंची। नई नवेली दुल्हन ने शादी के बाद ससुराल जाने से पहले एलएलबी की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद पति के साथ अपने ससुराल रवाना हो गई। मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंची संजना को देखकर शिक्षक और छात्र सभी हैरान रह गए।


दरअसल, मुंगेर के आरडी एंड डीजे कॉलेज में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बांका की रहने वाली नई नवेली दुल्हन संजना शर्मा ने विदाई के तुरंत बाद ससुराल जाने के बजाय अपने कर्तव्य और भविष्य को प्राथमिकता दी और परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गई। शादी के महज अगले ही दिन दुल्हन की तरह सजी-धजी संजना सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ एलएलबी की परीक्षा दी। कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए।


जानकारी के अनुसार, बांका जिले के बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की पुत्री संजना शर्मा एलएलबी के सेमेस्टर-चार की छात्रा है और उसकी विधि की परीक्षा मंगलवार को मुंगेर जिले स्थित आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज में आयोजित की गई थी। सोमवार की रात पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र सत्य प्रकाश के साथ उसका विवाह संपन्न हुआ। 


ऐसे तो सामान्यत: शादी के बाद दुल्हन की विदाई और ससुराल जाना होता है, लेकिन संजना ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और वह मंगलवार की सुबह विदाई से पहले अपने पति के साथ सीधे मुंगेर के आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंची और शांत मन से परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा देने के बाद ही वह अपने पति के साथ पटना स्थित ससुराल के लिए रवाना हुई। 


विवाह के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची संजना को देखकर शिक्षक और अन्य छात्र भी हैरान रह गए और उसकी प्रशंसा करने लगे। संजना के पिता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को शादी के बाद मंगलवार की सुबह विदाई की गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष खुद बेटी को सबसे पहले परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनकी बेटी शिक्षा के प्रति इतनी सजग और जिम्मेदार है। संजना की यह कहानी आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।   

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता