ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

IAS राज कुमार ने संभाला परिवहन सचिव का पदभार, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत

2010 बैच के IAS अधिकारी राज कुमार ने बुधवार को परिवहन सचिव का पदभार संभाला। विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही, समयबद्धता और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

बिहार
परिवहन सचिव का WELCOME
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारतीय प्रशासनिक सेवा, 2010 बैच के अधिकारी राज कुमार ने बुधवार को परिवहन सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा नए परिवहन सचिव राज कुमार और अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग (वर्तमान विकास आयुक्त, बिहार) मिहिर कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। 


अपर मुख्य सचिव , परिवहन विभाग (वर्तमान विकास आयुक्त, बिहार) मिहिर कुमार सिंह एवं विभागीय पदाधिकारियों ने नव नियुक्त परिवहन सचिव को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। विभागीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में परिवहन विभाग नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।


परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, परिवहन सेवाओं के आधुनिकीकरण तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था विकसित करना विभाग का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।इस मौके पर राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर सचिव, परिवहन विभाग प्रवीण कुमार, कृत्यानंद रंजन, उपसचिव अरुणा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

टैग्स